न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
गांधी मैदान में मंगलवार को एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बाबजूद गांधी मैदान में सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। हालांकि बारिश के कारण नेताओं व कार्यकर्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद लोगों की काफी भीड़ देखी गयी।
इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य के डबल इंजन की सरकार में सूबे का चहुंमुखी विकास का रफ्तार पकड़ लिया है। इससे राज्य की जनता में खुशहाली आयी है सबसे अधिक इस सरकार में आधी आबादी सशक्त हुई है। राज्य के विकास एवं सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। मंत्री ने कहा कि जीविका के माध्यम से राज्य की लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सबल हुई हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। उन्होंने कहा कि गांव की सड़कों को शहर के सड़कों की अनुरूप कालीकरण व पक्कीकरण किया गया है। जिससे ग्रामीण आबादी को शहर पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। सुदूर देहात इलाके में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना चलाकर लोगों को आवागमन सुलभ किया गया है।

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मौसम के विकट परिस्थिति में ग्रामीण इलाके से पहुंचे महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं का तहे दिल से स्वागत किया। कहा कि आपकी यही ताकत व दृढ़निष्ठा उन्हें ताकत देती है। जिससे सरकार को आपके हित में योजना लाने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होता है। कहा कि जिस प्रकार से पिछले 35 वर्षो से आपलोगों ने मुझपर भरोसा रखा है। उस भरोसे को हमने निभाने का कार्य किया है। गांव की गली से लेकर शहर के नुक्कड़ तक सड़कों का जाल बिछाकर आवागमन में सुलभता प्रदान की गयी है। सरकार की दृढ़निष्ठा से पहले सुदूर देहात इलाके तक बिजली का विस्तार किया गया है। राज्य का ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बिजली नहीं पहुंची है। अब हर परिवार को 125 यूनिट बिजली फ्री देकर उन्हें मदद की जा रही है। उन्होंने एनडीए के सभी उम्मीदवारों को चुनाव में जिताने की अपील की है।
सम्मेलन को सांसद दिलेश्वर कामैत, सुनील कुमार, एमएलसी धनश्याम ठाकुर, विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, वीणा भारती, रामविलास कामत, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, पूर्व एमएलसी हारूण रसीद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, राम कुमार राय ,चंदन बागची, संजय सिंह, श्रवण भुईया, उदय प्रकाश गोइत, मनीष यादव, रामबाबु कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।
जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने किया। मंचासीन सभी एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं का मिथिला परंपरा के अनुरूप सम्मान किया गया। सम्मेलन में अमर कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरेकान्त झा, अक्षय झा, मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा ,संजीव नयन गुप्ता, युगल किशोर अग्रवाल, डॉ विजय शंकर चौधरी, जगदीश यादव, रामचंद्र यादव, बैद्यनाथ यादव, संतोष प्रधान, , गौतम शेखर, धर्मपाल मेहता, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार मंडल, अभय मिश्रा, कुणाल ठाकुर, हरिमोहन विश्वास, किशन मंडल, रमेंद्र कुमार रमण, पूनम देवी, मकसूद आलम, चांदनी पासवान, कलानंद झा, निर्धन पासवान, मनोज पाठक, गिरीश चंद्र ठाकुर, सुनील सिंह, गोलू ठाकुर, पप्पू साह, गुंजन सिंह, विजय पासवान, सरोज झा, प्रशांत कुमार, कमाल खान, सिकेंद्र सरदार, महेंद्र मिश्र, रविन्द्र यादव, रंधीर ठाकुर, सौरभ झा, राजीव कुमार चौधरी ,सौरभ उर्फ काजू, अजय जायसवाल, दिलीप सिंह, रीना वाला, खुर्शीद आलम , पूनम पासवान, प्रियंका कुमारी, अजय अजनवी, जयंत मिश्र, चन्द्र भूषण मंडल ,जावेद रफीक, रंजू झा, उदयकांत झा, अनिल यादव, जय प्रकाश जया, चक्रधर ऋषिदेव , निर्धन पासवान ,गगन ठाकुर , ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।


























