लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव रंजन का दौरा: कदवा में कर रहे जनसंपर्क, दावेदारी पर गरमाई चर्चा

न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार

कटिहार में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव रंजन लगातार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे है। जिससे कदवा के राजनितिक गलियारे में उनके एनडीए से दावेदारी की अटकले भी काफी तेज हो गई है। गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे राजीव रंजन का जोरदार स्वागत भी उनके कार्यकर्ता व समर्थक के द्वारा किया जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान फूल-मालाओं की बरसात और नारों की आवाज से संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र मे चुनावी हलचल तेज हो गई है। जनसंपर्क के दौरान लोजपा नेता राजीव रंजन ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे। स्थानीय लोग सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, किसानों की दिक्कतों और शिक्षा व्यवस्था जैसी कई मूलभूत परेशानियो को उनके सामने रख रहे है। । राजीव रंजन ने भरोसा दिलाया कि वे हर समस्या का समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों से बात करेंगे और ग्रामीणों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे।

राजीव रंजन के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ चल रहे है। जगह-जगह उनके काफिले को रोककर लोग उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे है। भीड़ और उत्साह देखकर साफ झलक रहा था कि स्थानीय स्तर पर उनका मजबूत जनाधार बन चुका है। राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा गरम है कि राजीव रंजन आगामी विधानसभा चुनाव में कदवा सीट से एनडीए के संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं। राजीव रंजन ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो कदवा की सूरत बदल देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन राजीव रंजन की सक्रियता ने उम्मीद जगा दी है। ये साफ है कि उनका यह दौरा न सिर्फ जनसंपर्क अभियान था बल्कि कदवा विधानसभा में अपनी दावेदारी का सीधा संकेत भी। अब देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए उन्हें मैदान में उतारती है या फिर कोई और चेहरा नज़र आएगा।