देवघर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन नंबर-04452 नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल 20 सितंबर से 15 नवंबर तक (57 ट्रिप) प्रतिदिन नई दिल्ली से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04451 हावड़ा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 22 सितंबर से 17 नवंबर तक (57 ट्रिप) प्रतिदिन हावड़ा से दोपहर में 1:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की व्यवस्था होगी।

























