- महिलाएं सत्याग्रह स्थल कर रही हैं जितिया पर्व
न्यूज स्कैन ब्यूरो , कटिहार
बुधवार से माँ जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी अपने समर्थको के साथ चार सूत्री मांगो को लेकर सामाहरणालय के समक्ष स्थित इंदिरा गाॅधी पार्क मे अन्न त्याग कर अलौकिक सत्याग्रह बैठे है। रविवार को सत्याग्रह के 5होने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी इस सत्याग्रह की सुधी लेने नहीं आए है। जिसके बाद सत्याग्रह पर बैठी महिलाए जितिया पर्व होने के कारण सत्याग्रह स्थल पर ही डाला सजाकर जिवितपुत्रिका व्रत का उपवास अपने संतान की लंबी आयु के लिए कर रहे है। वही माॅ जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी ने मांगो के विषय मे बताया कि सबसे पहले मनिहारी के कारी–कोशी बाँध पर बसे गंगा कटाव पीड़ितों को पुर्नवास कराया जा। उन्होने कहा कि उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद करीब 13.18 एकड़ भूमि पर बसे लोगों को अब तक पुनर्वास नहीं मिला है। प्रशासन से आग्रह किया गया कि शीघ्र इन विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया जाए।
दूसरी मांग नगरपालिक क्षेत्र के चकवा विद्यालय एवं सिंह टोली की भूमि पर बसे गंगा कटाव पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी मकान उपलब्ध कराई जाए । साथ ही बेघर हुए अन्य परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया।तीसरी माँग में कटिहार नगर निगम अंतर्गत 4000 फुटपाथ दुकानदारो को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिया जाए साथ ही उन्हे नगर निगम परिचय पत्र निर्गत की जाए । चौथी माँग में समाज के सभी वर्गों के लिए ‘सामुदायिक सह-विवाह भवन’ की स्थापना की मांग की है ताकि सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके। उन्होने कहाकि जबतक माँग पूरी नहीं होगी हमलोग सत्याग्रह पर बने रहेंगे। मौके पर दो दर्जन से अधिक की संख्या में महिलाए एवं पुरूष मौजूद रहे।


























