जे एन सिंह। चौथम (खगड़िया)
रविवार के सुवह करूआ मोड़ चौक पर दो बस चालकों के बीच बस संचालन के निर्धारित टाइमिंग के उल्लधन को लेकर बाताबाती होते मारपीट पर होने लगा। दोनों पक्षों के द्वारा बसों में तोड़-फोड़ भी की गई।घटना को लेकर बस यात्रियों अफरा तफरी मच गई।घटना के दौरान लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थित गंभीर को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चौथम थाना अध्यक्ष अजित कुमार को दी।थाना अध्यक्ष ने ए एस आई अभिमन्यु सिंह को पुलिस बल के साथ घटना स्थल के लिये भेजा। पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल के सहयोग से स्थित को नियंत्रित कर बसों सहित बस चालकों को लेकर थाना ले आई। इन्सानियत बस के चालक ने मुद्रिका ट्रेभल्स बस के चालक पर बसों के निर्धारित समय की अवहेलना का आरोप का आरोप लगा रहे थे। मारपीट एवं बसों में तोड़-फोड़ की घटना को लेकर बस ड्राइवरों ने थाना में कानूनी कार्रवाई को लेकर शिकायत आवेदन दिया गया है।थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए दिये आवेदन पर जांचों उपरांत आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन पक्षकारों को दिया।


























