न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस की अध्यक्षता में सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में 41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई ।बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से उनके अपने मतदान केंद्रों के अंदर आने वाले भेद्द टोले एवं संवेदनशील, अति संवेदनशील क्रिटिकल मतदान केंद्र, विगत चुनाव में हुई किसी प्रकार की हिंसा की घटनाएं, मतदान का बहिष्कार, विधि व्यवस्था की स्थिति, मतदान केंद्र तक पहुंचने हेतु आवश्यक वाहनों की उपलब्धता आदि विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि ऐसे भेद्द टोले जहां किसी व्यक्ति या समूह के द्वारा किसी विशेष समुदाय को डराया धमकाया जाता है उसकी पहचान करके उनके विरुद्ध बीएनएस की 126 की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह स्वयं अपने पुलिस पदाधिकारी के साथ अपने बूथवार वलनरेबल एवं क्रिटिकल मार्क करते हुए और उसका रिपोर्ट करवाएंगे निरोधात्मक कार्रवाई जो है वह करेंगे। बैठक में उपविकास आयुक्त सारा अशरफ ,जिला परिवहन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली अवर निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मली सरायगढ़ भपटियाही तथा राघोपुर उपस्थित रहे।


























