न्यूज स्कैन ब्यूरो सुपौल
युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने एंबुलेंस कर्मी के तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। महावीर चौक पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि 48 घंटे में राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मी की मांगों पर विचार नहीं करेंगे तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि जल्द से जल्द सरकार और स्वास्थ्य मंत्री एंबुलेंस कर्मी की मांगों पर विचार करें। हड़ताल के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने सरकार से एम्बुलेंस कर्मियों के मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की है। मौके पर
सुरेश कुमार , सुरेंद्र कुमार , जितेंद्र कुमार , नवीन कुमार , नरेश कुमार , नंदन कुमार , विद्यानंद यादव , गुलशन कुमार , सुमन कुमार, छोटे लाल , हरे राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।


























