न्यूज स्केन ब्यूरो। चौथम(खगड़िया)
चौथम थाना में शस्त्र अधिनियम के पालन को लेकर शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का पैरेड कराया गया। थाना अध्यक्ष अजित कुमार के निर्देशन में शस्त्र अधिनियमों का अक्षरशः पालन हेतु शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का पैरेड कराया गया। शस्त्र अधिनियम के तहत शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों को अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों प्रथम कर्तव्य बनता है। शस्त्रों का सार्थक उपयोग हो इसका ध्यान रखने की जरूरत है। शस्त्रों की सुरक्षा शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों का कर्त्तव्य बनता है। शस्त्रों का प्रदर्शन वर्जित है। वहीं शस्त्रों का उपयोग पशु पक्षी या जानवरों को मारना वर्जित है। थाना अध्यक्ष ने शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को विस्तार से शस्त्र अधिनियम के बारे जानकारी दी गई।


























