न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर
रैगिंग को लेकर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में छात्र आपस में भीड़ गए जिससे दो से ज्यादा छात्र घायल हो ,छात्रों के मामले सुलझाने गए शिक्षक ने दो छात्रों को पीटा एक का पैर में आई गम्भीर चोट।मामला था कि शिक्षक दिवस कार्यक्रम के बाद देर रात को नव क्लास के एक छात्र को दसवीं क्लास के छात्र ने इसलिए पिटाई किया की उसके सामने हाथ पीछे कर खड़ा नहीं हुआ जिसके बाद नव दस एगारह बारहवीं के छात्र दो गुट में हो कर आपस में भीड़ गए जिसके बाद मामले को शांत कराया गया उसके बाद फिर एक बार झड़प होने की सूचना शिक्षक को दिया गया तो शिक्षक ने दो छात्र को पूरी तरह पिटाई किया जिससे एक छात्र का पैर में गम्भीर छोट आई।वही छात्र मयंक कुमार भूषण ने बताया कि शिक्षक दिवस के बाद नवी क्लास के छात्र आया रोते हुए बताया कि दसवीं क्लास के छात्र ने हाथ पीछे कर खड़ा नहीं होने पर पीटा है जब उसे बुलाया गया तो वह छात्र नहीं आया आया भी तो एगारहवी के छात्र को लेकर आया जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई।
जब मामला शांत हो गया तो कमलेश मिश्रा शिक्षक ने आकर मुझे और एक और लड़के को पूरी तरह पिटाई किया और भदी भदी गालियां भी दिया।वही परिजनों का कहना था कि इतने प्रतिष्ठित स्कूल में मार पीट शिक्षकों द्वारा की जा रही है ,हम मांग करते है कि मामले की जांच कर ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए।वही जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल पी एस तिवारी ने बताया कि छात्र आपस मे मारपीट किए थे छह छात्र को फिलहाल परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है,शिक्षक द्वारा मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।अब जांच का विषय है कि घटना का क्या कारण था छात्र के बदले शिक्षक भी छात्र को क्यो पिटाई किए।


























