न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आसन्न बिहार विधान सभा निर्वाचन के निमित गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा सहायक नोडल पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधित तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई । जिलाधिकारी द्वारा सभी कोषांगों को निर्वाचन के निमित पूर्व से ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, विभागीय निर्देशों को अक्षरसः अनुपालन करने हेतु निदेश दिया गया । जिलाधिकारी ने कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को उनसे संबद्ध कोषांगों के कार्यों का पर्यवेक्षण करने हेतु कहा गया । जिलाधिकारी ने ईवीएम कोषांग, कार्मिक कोषांग, पोस्टल बैलट कोषांग, वाहन कोषांग, नॉमिनेशन कोषांग तथा स्वीप कोषांग को अति संवेदनशील कोषांग होने के निमित विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देश दिया गया ।

































