न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के तत्वावधान में स्व० लहटन चौधरी जी की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। स्थानीय अमर स्वतंत्रता सेनानी लहटन चौधरी स्मृति उद्यान में अवस्थित लहटन चौधरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।


मौके पर मेला सचिव संजीव नयन गुप्ता, पूर्व मेला सचिव राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं युगल किशोर अग्रवाल, जय प्रकाश चौधरी , हरेकान्त झा, सुरेन्द्र कुमार , उमेद कुमार जैन, संतोष प्रधान, रामचन्द्र यादव, विनय मिश्र, शिव प्रसाद साहू , चन्द्र भूषण मंडल, अजय कुमार अजनवी, ओम प्रकाश यादव, शत्रुघ्न चौधरी , राजीव कुमार , सौरभ कुमार , नलिन चौधरी ,नागेश्वर प्रसाद, जगन्नाथ चौधरी , बैजू कुमार , वीरेंद्र कुमार झा, शंभू चौधरी सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा मेला समिति के अन्य सदस्यों ने चौधरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
































