छातापुर : सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के ग्रील में लगे ताला को तोड़ चोरों ने दान पेटी से निकाले हजारों रुपए

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ छातापुर

प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के अंदर रखे दानपेटी तोड़कर हजारों रूपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि रविवार की देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य ग्रील में लगे ताला को तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है, सोमवार की सुवह पूजा करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालु की ग्रील के टूटे ताला पर नजर पडी। अंदर देखा तो दानपेटी में लगे ताला का कब्जा भी टूटा हुआ था और उसमें रखे चढावे के रूपये गायब थे। तब घटना की जानकारी तत्काल ही सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि के सदस्यों को दी गई।, जिसके बाद मंदिर कमिटि के सदस्यों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल कुमार गुड्डू ने बताया कि पांच दिनों से आयोजित श्रीगणेश पूजनोत्सव के दौरान श्रद्धालुओ के चढावे का पैसा दानपेटी में था। इसके अलावे प्रतिदिन दान की जाने वाली राशि भी उसमें थी। अनुमानित पांच से सात हजार रुपए दानपेटी में रखा हुआ था, बताया कि दूर्गामंदिर में इस प्रकार चोरी की घटना पहली बार हुई है, मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वीडीओ फुटेज से चोरो का पता किया जा रहा है, बताया कि घटना के उद्भेदन एवं चोरी गये राशि की बरामदगी के लिए थाना को आवेदन दिया जा रहा है, इधर सार्वजनिक दुर्गामंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद बाजार वासी मर्माहत हैं और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मालूम हो कि बीते दिनों थानाक्षेत्र में हो रही चोरी की घटना बढ़ गई है, लेकिन पुलिस अभी तक करवाई के नाम पर चोरों को नहीं पकड़ पाई है , जिससे लोगों में काफी नाराजगी है।