बोलेरो से 2100 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के किशनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात मलाढ़ गांव स्थित एनएच-327 ए पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बोलेरो गाड़ी (BR50Z1713) से 2100 बोतल नेपाली देशी शराब 630 लीटर बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों शेखर सुमन लिटयाही वार्ड .17 एवं सिंटू कुमार जरौली वार्ड 15 दोनों थाना पिपरा, जिला सुपौल को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में किशनपुर थाना कांड संख्या 179/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जिले में शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।