भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचक सूची प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

निर्वाचक सूची प्रेक्षक, अराधना पटनायक भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष सचिवों के साथ बैठक की गई।बैठक में वर्तमान निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत किये जा रहे कार्यों के संबंध में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष , सचिवों से जानकारी प्राप्त की गई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा बारी-बारी से अपना-अपना विचार व्यक्त किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में राजद से देव नारायण मंडल एवं दिनेश कुमार यादव, भाजपा से अशोक सम्राट,बसपा से नरेश कुमार जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, लोजपा रा सुनील कुमार, अरविन्द कुमार शर्मा कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माक्सवादी-लेनिनवादी , ठाकुर प्रसाद मुर्मू कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी मौजूद थे।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिवों के द्वारा बताया गया कि सुपौल जिला के 5 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत संचालित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निदेश के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा किसी प्रकार के शिकायत नहीं होने की बात बतायी गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, सावन कुमार के द्वारा बताया गया कि निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने / हटाने का आज अंतिम तिथि है। वैसे निर्वाचक जिनका नाम अभी तक निर्वाचक सूची में नहीं जुड़ पाया है। ये सभी अपना अपना दावा/आपत्ति संबंधी आवेदन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी को समर्पित कर सकते है। जिला प्रशासन का मुख्य दायित्व है कि वैद्य निर्वाचकों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल हो जाय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी के द्वारा मान्यता प्राप्त राि दलों के प्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया गया कि नाम जोड़ने हेतु निर्वाचक सू अद्यतीकरण के तहत संवीक्षा तिथि के 10 दिन पूर्व तक दावा/आपत्ति आवेदन लिया जा वैसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है वो अपना-अपना नाम निर्वाच शामिल करा सकते है।