भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर राहुल, तेजस्वी का पुतला फूंका

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सहरसा

बीते दिनों कांग्रेस के साहबजादे राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राहुल गाँधी का एवं इन सब में उनका साथ देने के लिए ९ वीं फेल तेजस्वी यादव का पुतला कांग्रेस कार्यालय के बाहर जलाया गया।भाजयुमो अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि बिहार का युवा राहुल गाँधी और चारा चोर के बेटे को आगामी चुनाव में मुँह तोड़ जवाब देगा और तेजस्वी को मुख्यमंत्री तो क्या चपरासी बनने लायक भी नहीं छोड़ेगा।जिस तरह राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव बिहार के बाहर के लोगों को बुला रहे हैं और ऐसे लोगों को जिन्होंने हमेशा बिहार और बिहारवासियों का अपमान किया है।याद रहे उन सब को करारा जवाब दिया जाएगा।पूरे बिहार का युवा मोदी जी के साथ है और खड़ा रहेगा। आगामी चुनाव राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव को उखाड़ फेंकने के लिए बिहार के युवाओं ने अपनी कमर कस ली है। हम गाँव गाँव क़स्बे क़स्बे जाकर इनके विरोध में जानता को सच से रुबरु करेंगे और इन लोगो को कालिक चुना लगाने का काम करेगे।पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो महामंत्री राणा करणजीत सिंह, राजकुमार साह, उपाध्यक्ष अमित आकर्षण, सोचीत कुशवाहा, राजशेखर कुशवाहा, जिला मंत्री विद्या सिंह राठौड़, युवती प्रमुख ज्योति अदिति राज,नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष कुणाल झा , शुभम सिंह,महामंत्री सन्नी सिंह विभूति सिंह परमार,प्रिंस सिंह सहित सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।