बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा का गठन, विनोद अध्यक्ष और राजेश चंद्रा सचिव बने

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

समाहरणालय परिसर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के जिला मंत्री सूर्य नारायण राम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा के तदर्थ अस्थायी कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति अध्यक्ष विनोद कुमार , उपाध्यक्ष राज किशोर रंजन , राधेश्याम कुमार , सरोज कुमार झा , विकास कुमार ,सचिव सह जिला मंत्री राजेश चंद्रा , संयुक्त सचिव विनोद कुमार निराला व निर्मल कुमार रजक,कोषाध्यक्ष सरोज कुमार , मिडिया प्रभारी कुमार सौरभ , परामर्शदात्री समिति में सहायक प्रशासी पदाधिकारी विभूति कुमार, सूर्य नारायण राम, सुदीप कुमार वर्मा , मनोज कुमार का चयन किया गया।