योजना समय पर पूरी हो और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो : डीएम

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में हुई। समीक्षात्मक बैठक में सभी कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (बुडको, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, भवन प्रमंडल, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, बिहार राज्य शैक्षनिक आधारभूत संरचना, लघु सिंचाई प्रमंडल, शीर्ष कार्य प्रमंडल, पश्चिमी ,पूर्वी तटबंध प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति प्रोजूक्ट प्रमंडल आदि) उपस्थित हुए। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रगतिशील योजनाओं का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सभी कार्यकारी एजेंसी को भूमि संबंधित मामले के निवारण हेतु प्रत्येक सोमवार को होने वाले बैठक में संज्ञानित करने का निदेश दिया गया, साथ ही बुडको को नगर भवन, सुपौल के कार्य को त्वरित गति एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निदेश एवं कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, सुपौल को योजनाओं का एकरारनामा कराकर जल्द से जल्द कार्य आरंभ करने का निदेश दिया गया।