न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम
डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा डाक विभाग के लाभकारी योजनाओं की समीक्षा सह प्रशिक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग के लाभकारी योजनाओं की समीक्षा सह प्रशिक्षण हेतु महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में चौथम एवं बेलदौर प्रखंड क्षेत्रों के सभी शाखा के डाकपाल व सहायक शाखा डाकपाल ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित खगड़िया इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा के प्रबंधक अशोक यादव,सहायक डाक अधीक्षक खगड़िया पूर्वी अनुमंडल के पुष्पेन्द्र कुमार एवं चौथम के उप डाकपाल विजय पाल सहित डाक मेल ओभरसियर महबूब अली केशर ने ग्रामीण क्षेत्रों में डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृधि योजना बचत बैंक सहित इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक जैसे विभिन्न लाभकारी डाक सेवाओं की समीक्षा सह प्रशिक्षण दिया गया। साथ हीं इन सभी लाभकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण डाक सेवाओं को बेहतर बनाने बनाने के लिये अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के दिशा में कार्य करने की सलाह दी गई।


























