भागलपुर: शेयर कारोबारी की फ्लैट के बाथरूम में मिली सड़ी-गली लाश, मृतक की मां आरा में पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत

  • फोन नहीं लगने पर छोटा भाई भागलपुर पहुंचा, तो घटना का हुआ खुलासा

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

जोगसर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब तपस्वी नर्सिंग होम के पास स्थित एक किराए के फ्लैट से युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान आरा निवासी रोहित पांडे के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक रोहित पांडे भागलपुर में शेयर मार्केट का कारोबार करता था और कई वर्षों से यहां अकेले रह रहा था।

बीते कई दिनों से उसका फोन नहीं लगने पर उसका छोटा भाई भागलपुर पहुंचा। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बाथरूम से शव बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था। मृतक की मां बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर आरा में पदस्थापित हैं।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।