बंद घरों का रेकी कर चोरी करने वाला अंतर्जिला गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, कार सहित अन्य औजार बरामद

न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
अररिया जिला में बंद घरों में लगातार चोरी की घटना को अंजाम अंतर्जिला गिरोह के सदस्य अंजाम दे रहे थे।गिरोह के सदस्य चार पहिया वाहन से पहुंचकर पहले बंद घरों का रेकी करता था और फिर अहले सुबह चोरी की घटना को अंजाम देता।ऐसे ही एक अंतर्जिला चोर गिरोह के छह सदस्यों को अररिया पुलिस ने गिरफ्तार किया।गिरफ्तार छह सदस्यों में तीन महिला शामिल है।अररिया नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह प्रातः गश्ती के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया।गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में चार मधेपुरा जिला,एक मुजफ्फरपुर और एक फारबिसगंज का है।

पुलिस ने इनके पास से एक मारुति ऑल्टो कार संख्या बीआर 10जेड/5178,दो चाकू, ताला तोड़ने के लिए दो रॉडनुमा औजार,एक सलाई रिंच,एक पेचकस,एक पिलास,चार मोबाइल बरामद किया है।एसपी अंजनी कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।मामले को अररिया नगर थाना में कांड संख्या 347/25 दिनांक 26.08.2025 धारा 111(1),313 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
एसपी अंजनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।महिलाओं पर किसी को शक नहीं हो,इसलिए महिलाएं पहले बंद घरों का रेकी करने का काम करती थी।रेकी के बाद आश्वस्त होने के बाद गिरोह के अन्य सदस्य अहले सुबह बंद घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देता था।गिरोह के द्वारा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटना में संलिप्तता की बात को स्वीकार किया है।
एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह प्रातः गश्ती के दौरान शिवपुरी वार्ड संख्या 9 में चार पहिया वाला एक ऑल्टो कार संदिग्ध अवस्था में खड़ा था।कार में दो पुरुष और दो महिला सवार थे।पुलिस ने जब कार में सवार लोगों से सुबह सुबह इस तरह कार लगाकर खड़े होने का कारण के साथ नाम पता पूछना शुरू किया तो शुरुआती दौर में सबों ने पुलिस को बरगलना शुरू किया।लेकिन सख्ती करने के बाद चारों ने अपना नाम और पता बताया।इसी बातचीत के क्रम में दो महिला और दो अन्य पुरुष गाड़ी की ओर आ रहे थे,लेकिन पुलिस को देखकर वे लोग भागने लगे। जिसमें से एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने खदेडकर पकड़ा।वाहन के जांच के क्रम में पुलिस को कार से ताला तोड़ने से जुड़े औजार सहित अन्य औजार बरामद हुए।गिरोह के सदस्य चार पहिया वाहन से अलग अलग स्थानों पर जाकर बंद घरों में चोरी करने की बात को पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है।चोरी की नियत से ही अररिया के शिवपुरी मुहल्ले में पहुंचने की बात भी पुलिसिया पूछताछ में कही गई।
गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में मधेपुरा जिला के भिरखी वार्ड संख्या 24 के 25 वर्षीय मो.राज पिता मो.हीरा,30 वर्षीया जसीमा पति तनवीर,38 वर्षीया नजमा पति तारीख,मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा कुमारखंड वार्ड संख्या 2 के 27 वर्षीय बुधो कुमार पिता नारायण यादव,मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की वार्ड संख्या 31 के 28 वर्षीय राजा चौधरी पिता श्रवण चौधरी और अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड संख्या एक की 35 वर्षीया बसंती देवी पति स्व.रंजीत मंडल हैं।
वहीं छापेमारी दल में डीआईयू टीम के साथ नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार,एसआई ललित कुमार सिंह, राज नारायण यादव,सोशल मीडिया सेल की एसआई सिमरन दर्ख़्शा,मनीषा कुमारी के साथ सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।