प्रमोद कुमार । कैमूर
कश्मीर का डलझील बोटिंग के शौकिन लोगों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। मगर अब बिहार में लोगों को कश्मीर में होने का एहसास होगा। दरअसल, रोहतास कैमूर के वादियों में बसा दुर्गावती डैम में ‘हाउसबोट’ की सवारी की सुविधा शुरू हो गई है और आने वाले सैलानियों को कश्मीर के डलझील में होने का एहसास होगा। 24 अगस्त को बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने इसका उद्घाेटन किया। फिलहाल अभी इसका ट्रायल चल रहा है। बहुत जल्द ही इसे आम जनता के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा।
हाउसबोट पर मिलेगी एसी वाले कमरे और किचन
एसी युक्त कमरा ,बाथरूम और किचन, 8–10 लोगों के बैठने की क्षमता, स्वादिष्ट खानपान की व्यवस्था हाउसबोट पर होगी। रोहतास डीएफओ मनीष कुमार वर्मा और कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाश ने बताया कि इस पहल से इलाके में न केवल पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी बल्कि प्राकृतिक धरोहरों का महत्व भी बढ़ेगा। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, परिवहन और हस्तशिल्प से जुड़े व्यवसाय को भी गति मिलेगी।

नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट बनेगा करमचट डैम
करमचट डैम अब सिर्फ दर्शनीय स्थल नहीं, बल्कि बिहार का नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट बनेगा। दुर्गावती डैम में पहले से बोट सेवा शुरू है जिसपर दस सैलानी जा सकते थे।अब हाउस बोटिंग से सैलानी ले सकते है कश्मीर जैसा डल झील जैसा आनन्द।बता दे कि कैमूर पहाड़ी के वादियों में बसा दुर्गावती डैम तीन तरफ से पहाड़ से घिरा है डैम में सालों भर पानी भरा रहता है इसलिए यहाँ सैलानी हर समय घूमने आते है और वादियों का आनंद लेते है।
































