न्यूज स्कैन ब्यूरो। चौथम(खगड़िया)
पशु सेवा वाहन अनियंत्रित होने से सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। चौथम थाना क्षेत्र के जवाहर नगर से नीरपुर को जाने वाली लिंक रोड पर अनियंत्रित पशु सेवा वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना किसी की हताहत होने की खबर नहीं प्राप्त हुआ है। सड़क हादसे की जानकारी देते हुये जवाहर नगर के मिथलेश कुमार ने बताया कि हादसे में वाहन चालक पूर्णतः सुरक्षित है। बताया जाता है कि पशु सेवा वाहन नीरपुर से चौथम मुख्यालय आने के दौरान सड़क हादसे की घटना हुई है। पशु सेवा वाहन प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर पशु सेवा मुहैया कराते हैं। वाहन चालक ने घटना की लिखित सूचना अपने विभागीय अधिकारियों सहित थाना अध्यक्ष को दिया है।