भागलपुर में 1.19 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 83.95 करोड़ रुपए ट्रांसफर


न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

जिले के 11 बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के कुल 1,19,930 परिवारों के खातों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से 83.95 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।

प्रखंडवार वितरण

सुल्तानगंज: 19,712 परिवार

पीरपैंती: 18,369 परिवार

कहलगांव: 16,656 परिवार

नाथनगर: 15,485 परिवार

सबौर: 12,803 परिवार

रंगरा चौक: 11,853 परिवार

गोपालपुर: 10,264 परिवार

शाकुंड: 7,341 परिवार

नारायणपुर: 5,249 परिवार

इस्माइलपुर: 2,009 परिवार

गोराडीह: 201 परिवार

उल्लेखनीय है कि बिहार में भागलपुर के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की गई है। राज्य के 12 जिलों में कुल 6,51,602 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 456.12 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं।