अवैध भवन में महिला वकीलों का डांस वीडियो वायरल, पेशे की मर्यादा पर उठ रहे सवाल

  • BCI नियमावली का उल्लंघन, महासचिव समेत कई अधिवक्ता थे मौजूद

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर एक बार फिर विवादों में है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संघ के अवैध भवन परिसर में महिला अधिवक्ताओं का नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो में संघ के महासचिव खुद अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि कई अन्य अधिवक्ता भी मौजूद थे।

BCI नियमावली का उल्लंघन

प्रावधान है कि अधिवक्ता को ऐसे किसी भी आचरण से बचना चाहिए जो पेशे की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुँचाए। इस घटना को लेकर अधिवक्ता जगत में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस तरह की गतिविधियां पेशे की गरिमा और शुचिता के अनुरूप हैं।

वीडियो पर उठ रहे सवाल

अवैध भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?

महासचिव और अन्य अधिवक्ताओं द्वारा महिला अधिवक्ताओं का ठुमका लगाते हुए वीडियो बनाना क्या पेशेवर आचरण के खिलाफ है?

क्या जिला विधिज्ञ संघ की आड़ में पेशे की मर्यादा को धूमिल किया जा रहा है?

वायरल वीडियो से गहराया विवाद

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ महिला अधिवक्ताओं द्वारा ही इसे शेयर किया जा रहा है। इसने विधिज्ञ संघ और अधिवक्ताओं की छवि को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि इस मामले की औपचारिक शिकायत होती है, तो बार काउंसिल को संज्ञान लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ सकती है।