न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
बीते दिन जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए अंकित उर्फ धीरज यादव के पैतृक आवास चापर मंगलवार को पहुंचकर परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया एंव परिवार के बीच ढांढस दिया शहीद के पिता लक्ष्मी यादव माता सविता देवी एंव शहीद की पत्नी रूबी व अग्निकर्ता 4 वर्ष पुत्र उत्कर्ष व उपांशु को देखकर हर कोई भावविभोर हो गए।
केंद्रीय मंत्री ने शहीद अंकित उर्फ धीरज के वीरता को नमन कर अपना व पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से संवेदना व श्रद्धांजलि व्यक्त किया एंव पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा की वीर शहीद अंकित के शहादत पराक्रम शौर्य साहस से हर कोई ग़मगीन है परिवारों व ग्रामीणों ने शहीदों के सम्मान में प्रमुख मांगों को रखा है वहीं सबों ने आश्वस्त किया की शहीदों की वीरता को स्मरण रखने के लिए आवश्यक मांगों पुरा करना है शहीदों के जीवकोपार्जन के लिए सरकार शहीद की पत्नी रुबी कुमारी को स्थाई सरकारी नौकरी की सरकार व्यवस्था करें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी पूर्व बाल श्रमिक आयोग अध्यक्ष चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि केंद्र सरकार अविलंब आतंकवादी के खिलाफ ठोस व कठोर निर्णय लिया जाए आखिर कब तक इस प्रकार की कार्यता हमला से देश अपना वीर सपूत खोया है।
वहीं श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा की वीर शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव के सम्मान में स्मारक , प्रवेशद्वार रंगरा अस्पताल का नाम शहीद के नाम से नामकरण किया जाए।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व बाल श्रमिक आयोग अध्यक्ष चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व प्रत्याशी शलैश यादव, प्रदेश प्रवक्ता अरूण यादव,जिलाअध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, प्रधान महासचिव संजय मंडल,राजद नेता संजय मंडल , महेश फौजी , पूर्व प्रमुख पवन कुमार,अशोक यादव ,गौतम बनर्जी,डॉ आर्यनयादव ,शुभम यादव , रणविजय यादव , राजेश्वर प्रसाद यादव , दीपक कुमार यादव बिभूति यादव ,अधिवक्ता हिमांशु यादव, विकास यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण अन्य मौजूद रहे|


























