न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भागलपुर में झारखंड सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव ने अपने विचार साझा किए। मंत्री संजय यादव भागलपुर के सर्किट हाउस पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी जन्मभूमि बिहार है और कर्मभूमि झारखंड।
मंत्री ने कहा कि उन्हें अपनी जाति से भी अधिक प्यार अन्य जातियों के लोगों से मिलता है। उन्होंने इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का उदाहरण बताया।
संजय यादव ने कहा कि समाज की ताकत जात-पात में बंटने से नहीं, बल्कि एकजुट रहने से बढ़ती है।


























