गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर में मंगलवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरपंच नूर आलम ने की। जनता दरबार में कुल दो मामले की सुनवाई की गई। जिसमें दो फौजदारी मामले थे। सरपंच नूर आलम ने बताया कि गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नं 09 निवासी सुधीर तांती की पत्नी सोनी देवी ने अपने गोतिया करण तांती, अंकुश कुमार, प्रमोद तांती के विरुद्ध बड़ी मां कर्मा देवी के निधन होने पर उनके अंतिम संस्कार में परिवार के तीन सदस्य भोज-भात में खर्च किए राशि कुल 90 हजार रूपए के हिसाब व मृतक के नाम 15 धूर में बंटवारा नहीं होने पर शिकायत कर्ता के पति सुधीर तांती ने अपने पिता से जमीन संबंधित कहा सुनी हुई। जिसमें बड़ी मां को अंतिम संस्कार करने वाले प्रमोद व अन्य लोगों मारपीट की जिसमें एक लोग मामूली रूप ले घायल हो गए। वही सरपंच ने मामले की खुद से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई के लिए समय निर्धारित की। वही भागलपुर जिले के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी मो० इसराईल की पुत्री गुड़िया खातून ने गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव निवासी मो०अब्दुल जब्बार के पुत्र मो०तुफैल के विरुद्ध यह आरोप लगाया है कि मेरे पति द्वारा शादी के बाद मुझे विदा कराकर ससुराल में नही रखने वो फोन से बात चीत करने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आवेदन की जांच उपरांत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोनों को आपस में मेल-जोल कराते हुए नवविवाहिता को विदा कराकर ससुराल लाने का निर्देश दिया।वही सरपंच नूर आलम ने बताया कि हमारा प्रयास है कि आम जन के हित में ग्राम कचहरी से मामला का निष्पादन हो ताकि वरीय कोर्ट व थाना मामला जाने से बचें। इस मौके पर उपसरपंच आसमां खातून,ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, न्याय मित्र प्रेमलता कुमारी,पंच सदस्य कैलाश साह, दीपनारायण ठाकुर,जयगीता देवी, पुष्पा देवी,रूबी देवी निरंजन पंडित,दीपनारायण ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
खगड़िया: गोगरी के रामपुर में साप्ताहिक जनता दरबार का किया गया आयोजन, दो मामले की हुई सुनवाई


























