न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय, भागलपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेश के मुताबिक तत्काल प्रभाव से सभी पदाधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है।
नए तबादलों का विवरण इस प्रकार है –
- पु.अ.नि. संगम कुमारी – सुलतानगंज थाना (अनुसंधान इकाई) से स्थानांतरित होकर अब पीरपैंती थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
- पु.अ.नि. प्रीति कुमारी – रसलपुर थाना (अनुसंधान इकाई) से अब अकबरनगर थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
- पु.अ.नि. लवली कुमारी – बाथ थाना (अनुसंधान इकाई) से अब सन्हौला थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
- पु.अ.नि. रीता कुमारी – पुलिस केंद्र, भागलपुर से अब शाहकुंड थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
- पु.अ.नि. पुन्नराज – साइबर थाना, भागलपुर से अब बरारी थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
- पु.अ.नि. सोनाक्षी कुमारी – साइबर थाना, भागलपुर से अब विश्वविद्यालय थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
- पु.अ.नि. आयुषोत कुमार – पुलिस केंद्र, भागलपुर से अब सुलतानगंज थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
- पु.अ.नि. रामानुज कुमार – पुलिस केंद्र, भागलपुर से अब सुलतानगंज थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित।
एसएसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तबादला अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
































