न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
विधानसभा से भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव की अध्यक्षता में 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का नवगछिया में प्रथम आगमन होगा।
कार्यक्रम के तहत गोपालपुर विधानसभा प्रवेश द्वार नवगछिया टोल प्लाज़ा पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उनका स्वागत करेंगे। सैकड़ों गाड़ियों के साथ भव्य पदयात्रा नगर में प्रवेश करेगी। नगर परिषद क्षेत्र के सोनी डेरी, रेलवे स्टेशन, नंदलाल चौक और अन्य स्थानों पर विभिन्न समाजों के लोग स्वागत-अभिनंदन करेंगे।

मारवाड़ी धर्मशाला में मुकेश सहनी जनता से संवाद करेंगे। इसके बाद सभी लोगों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें मुकेश सहनी भी लोगों के साथ भोजन करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी पर चर्चा की।



























