एसएसबी ने 95. 7 लीटर नेपाली शराब किया जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

बिहार पुलिस के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान एस. एस. बी. 45वीं बटालियन की सीमा चौकी सतना ने बिहार पुलिस थाना बीरपुर के साथ भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 100 मीटर भारत की तरफ़ किया 325 बोतल कुल 95.7 लीटर नेपाली शराब जब्त करने में सफलता मिली है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी की सीमा चौकी सतना के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 203/1 के समीप मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।इसी क्रम में बिना विलंब एसएसबी तथा बिहार पुलिस के कार्मिको की संयुक्त नाका पार्टी का गठन किया गया।
इसी क्रम में रात्रि करीब 2 बजे दो मोटरसाइकिल सवार कुछ सामान के साथ नेपाल से भारत की तरफ आते दिखाई दिए। नाका पार्टी ने उन्हें चेतवानी देते हुए रुकने को कहा किंतु दोनों मोटरसाइकिल सवार नेपाल प्रभाग नजदीक होने के कारण मोटर साइकिल छोड़ कर नेपाल की तरफ़ भाग निकले।
सामान की तलाशी पर पता चला की इन बोरो में 325 बोतल कुल 95.7 लीटर नेपाली शराब है। काग़ज़ी कार्यवाही करने के बाद ज़ब्त शराब को बीरपुर थाना को सुपुर्द कर दिया। उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के निरीक्षक चमन सिंह एवं अन्य जवान तथा बिहार पुलिस के बालकर्मी उपस्थित थे।