भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने बूथवार प्रारूप मतदाता सूची का किया अवलोकन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार

निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य मे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची मे छूटे या विवरण संबंधित गड़बड़ी को सुधारने के लिए दावा /आपत्ति को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कोई भी वैध मतदाता अपने मतदान से वंचित नही रह सके। इसको लेकर जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी ने भी सभी राष्ट्रीय/राज्यस्तरीय मान्यताप्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर उक्त कार्य मे सहयोग करने की अपील की है।

इसको लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कदवा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डाॅ चंद्रभूषण ठाकुर भी लगातार बुथ अध्यक्षो के साथ प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर रहे है। इस दौरान शनिवार को उन्होने 64 कदवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत के बुथ संख्या-45एवं46 मे बुथ अध्यक्षो के साथ प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन किया। उन्होने कहाकि निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष चुनाव करवाने के उद्देश्य से किया गया है। इसमे किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं कटेगा। अगर किसी भी मतदाता के विवरण मे किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो वो तय अवधि के दरम्यान दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते है। उन्होने बताया कि ये एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो चुनाव की तैयारी का हिस्सा है। ताकि मतदाता सूची की सटीकता और पूर्णता सुनिश्चित की जा सके।