न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भारतीय संगीत जगत के अमर गायक किशोर कुमार के 96वें जन्मदिवस पर भागलपुर के खंजरपुर स्थित एसबीआई बैंक के समीप एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत किशोर दा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार दुबे ने की, जबकि बिहार बंगाली समिति के अध्यक्ष तरुण घोष, केंद्रीय समिति के सदस्य तापस घोष, रवि सिंह और शांतनु गांगुली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से “ओ मेरे मीत”, “दिल की चैन” और “ना मुझे तुम देखो” जैसे गीतों ने दर्शकों को बांधे रखा। संगीतमय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस भव्य आयोजन में शांतनु गांगुली, तरुण घोष, अरविंद झा, अमित सिन्हा, जयप्रकाश यादव, सुनील कुमार, देवव्रत, अंजू कुमार, शिव लोखंडे, दिलीप मंडल, राजीव शिखर और धनेश्वर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह आयोजन न केवल किशोर दा को श्रद्धांजलि था, बल्कि संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव भी बना।

































