जदयू ने बूथ स्तर पर तेज किया वोटर लिस्ट अभियान, 1 सितंबर तक छूटे मतदाताओं को जोड़ने का संकल्प

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जदयू महानगर भागलपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता तेज कर दी गई है। महानगर जदयू अध्यक्ष श्री संजय साह के निर्देश पर विधानसभा प्रभारी रणधीर जायसवाल, BLA-1 शेखर पांडे, महानगर प्रवक्ता राहुल सिंह, तमाम सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में BLA-2 प्रतिनिधियों को उनके बूथ की वोटर लिस्ट सौंपी गई।

इस अवसर पर यह भी सुनिश्चित किया गया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश छूट गए हैं, उनकी सूची बनाकर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 से पहले संशोधन हेतु कार्य पूरा किया जाए।

जदयू के BLA-2 प्रतिनिधि अब बूथ स्तर पर मतदाता सूची में सुधार और नाम जोड़ने की प्रक्रिया में आम लोगों की मदद करेंगे। इस कार्य को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रतिबद्धता देखी गई, खासकर महिला सचिवों और वार्ड अध्यक्षों ने अपने-अपने वार्ड की जिम्मेदारी लेकर विधानसभा प्रभारी एवं BLA-1 प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया।

BLA-1 शेखर पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया और विश्वास जताया कि एक भी पात्र मतदाता नामांकन से वंचित न रहे, इसके लिए जदयू पूरी तरह सक्रिय है।