कोसी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव, 1 लाख 55 हजार 885 क्यूसेक जलस्तर किया गया रिकॉर्ड

सुपौल। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश रुकने के बाद जलस्तर में उतार चढ़ाव की रफ्तार जारी है।कोसी नदी के जलस्तर बुधवार की शाम 8 बजे कोसी बराज पर 1 लाख 55 हजार 885 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया ।जो घट रहा है। जबकि नेपाल के बराह क्षेत्र में पानी में कमी होने की रफ्तार जारी है। बराह क्षेत्र में 1 लाख 1 हजार 750 क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। जो घटने के क्रम में है। जलस्तर में कमी होने से विभागीय अधिकारी और तटबंध के अंदर रहने वाले लोग थोड़ी राहत की सांस ली है।
जलस्तर में उतार चढ़ाव को लेकर जल संसाधन विभाग के इंजीनियर चौकस है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जलस्तर में उतार चढ़ाव की रफ्तार जारी है। कोसी तटबंध के सभी स्पर सुरक्षित है। फिलहाल कोई खतरा नहीं है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के बसुआ के समीप जलस्तर कोसी नदी में खतरे के निशान से 89 सेंटीमीटर नीचे था।