देवघर। ब्रह्माकुमारीज देवघर शाखा की ओर से स्थानीय सेवा केंद्र आनंद भवन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। केन्द्र संचालिका रीता दीदी ने कहा कि बच्चे अभी पावन बनने की प्रतिज्ञा करते हैं. उसका ही यादगार यह बाखी बंधन है। पहले ब्राह्मण लोग जाकर राखी बांधते थे। वास्तव में यह अभी की बात है, हम परम पिता परमात्मा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम कभी विकार में नहीं जाएंगे और पवित्र बन कर आने वाले सतयुगी विश्व का मालिक बनेंगे। मौके पर कई मीडियाकर्मियों को राखी बांधी गई। मौके पर सत्नारायण, सुनील, श्रवण, बिरजू, मनीष, मेघा, भानू, पूनम, सीमा मौजूद थे।
देवघर : ब्रह्मा कुमारीज ने मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार
