न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
जनता से सीधे जुड़ाव और उनकी दैनिक समस्याओं के समाधान को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आयुष्मान कार्ड जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों से संबंधित समस्याओं का समाधान अब आम जनता को उनके क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से मिलेगा। सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया, पटना और दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए संपर्क सूत्रों की सूची जारी की है। इन नम्बरों पर संपर्क कर लोग दस्तावेजों से जुड़ी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और समाधान पा सकते हैं। इसके अलावा पप्पू यादव ने दिल्ली स्थित अपना बंगला भी पहले की तरह ही खुला रखा है। इससे इलाज आदि के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों को सहारा मिल जाता है।
ये हैं संपर्क के लिए जारी नंबर
क्षेत्रवार संपर्क सूत्र इस प्रकार से हैं। पूर्णिया क्षेत्र के लिए – आदित्य: 8789583162, जिमी: 8709890093। पटना क्षेत्र के लिए – मुन्ना: 9122162845, जय: 9262903647, धर्मेंद्र: 6201042167 और दिल्ली क्षेत्र के लिए – विजय (सीनियर): 6207998748, शंकर: 9560715674, अनुज: 9971450803, विजय: 7827605011 और दीपक: 9711197275। इसके अलावा कार्यालय संपर्क के भी नंबर जारी किए गए हैं। दिल्ली कार्यालय : 011-23380353, पटना कार्यालय (उत्तरी मंदिरी): 0612-2200000, पूर्णिया कार्यालय: 06454-241030
इस संबंध में पप्पू यादव ने कहा कि, “मेरे दरवाजे आम लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। कोई भी व्यक्ति अगर दस्तावेज़ बनवाने या किसी सरकारी प्रक्रिया में परेशानी का सामना कर रहा है, तो वह हमारे टीम से संपर्क कर सकता है।”