न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
बांका के शंभूगंज में एक दर्दनाक हादसे में खुशबू कुमारी (उम्र लगभग 28 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका अपने पति सोनू मिश्रा से अलग रह रही थी और अपनी मां कनकलता देवी के साथ जीवन बिता रही थीं।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को खुशबू एक टेंपो से उतर रही थीं, तभी उनकी साड़ी वाहन के किसी हिस्से में फंस गई। संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल ज़मीन पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल कुर्मा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि खुशबू कुमारी की शादी सात वर्ष पहले सोनू मिश्रा से हुई थी। विवाह के एक वर्ष बाद ही पति ने उन्हें छोड़ दिया और फिर कभी संपर्क नहीं किया। इस विवाह से उन्हें कोई संतान नहीं थी। शादी के बाद से ही खुशबू अपनी मां के साथ बांका जिले के मिर्जापुर अंतर्गत घरडाका गांव में रह रही थीं।