न्यूज़ स्कैन ब्यूरो | अररिया
अररिया जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा सह चुनाव बैठक बुधवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रबीर कुमार विश्वास ने की।
इस दौरान सत्र 2024–25 का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बाद सत्र 2025–28 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया।
चुनाव पदाधिकारी चंदन कुमार और बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक बीर राजन की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर दो-दो नामांकन होने के बावजूद जयप्रकाश जयसवाल और सुनील कुमार ने क्रमशः अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया।
सत्र 2025–28 के लिए निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
प्रबीर कुमार विश्वास – अध्यक्ष
चांद आजमी – उपाध्यक्ष
राजेंद्र प्रसाद यादव – सचिव
मनोज बरडिया – संयुक्त सचिव
परवेज आलम – कोषाध्यक्ष
बैठक में बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश जयसवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर सतेंद्र शरण, गोपेश सिन्हा, दिलीप कुमार झा, मुजीब सर, नितेश झा, सुशील कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, रविशंकर दास, अश्विनी कुमार, अनामी शंकर, तनवीर आलम, मनीष कुमार मनु, अमित सेनगुप्ता सहित सभी क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



























