छत्तीसगढ़ की महिला कांवरिया देवघर में लापता, चार दिनों से तलाश कर रहे परिजन और ग्रामीण

न्यूज स्कैन ब्यूरो, देवघर

छत्तीसगढ़ के जांजपुर चांपा जिले के रामपुर बलौदा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला कांवरिया तीज बाई श्रावणी मेले में लापता हो गई हैं। तीसरी सोमवारी पर सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास दुम्मा में पर्ची लेने के बाद तीज बाई अपने ग्रुप से बिछुड गई। इसके बाद महिला के साथ उनके गांव आए लोग चार दिनों से तीज बाई की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। अगर तीज बाई के बारे में कोई सूचना मिले तो नगर थाने की पुलिस सूचना दें।