भाजपा की कार्यशाला: 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सिमरी बख्तियारपुर,( सहरसा )

आगामी 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सिमरी बख्तियारपुर के सत्संग भवन में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने की और संचालन मुकेश कुमार मानस ने किया।

इस कार्यशाला में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नियुक्ति और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना की और कहा कि सिमरी बख्तियारपुर की जनता भाजपा के साथ है।
कार्यशाला का समापन “चलो फिर एक बार, मोदी सरकार!” के नारों के साथ हुआ।

उपस्थित प्रमुख नेता:
साजन शर्मा, सुनील कुमार, मुकेश कुमार मानस, सुरेंद्र यादव, अरविंद सिंह, रितेश रंजन, नीलम भगत, ऋतु रागिणी, रमेश कुमार गुड्डू समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।