158 छात्राओं को निःशुल्क एचपीवी टीका, सुपौल में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत शिविर लगा

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सुपौल में 9 से 14 वर्ष की 158 छात्राओं को निःशुल्क एचपीवी (HPV) टीका दिया गया। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए दिया गया।

शिविर का संचालन सदर अस्पताल सुपौल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। नेतृत्व कर रहीं थीं डॉ. ममता कुमारी एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. अभिषेक बच्चन, सुभाष सिंह, रश्मि कुमारी, आनंद भूषण समेत कई कर्मी उपस्थित थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार तिवारी एवं प्रशासक विश्वास चंद्र मिश्र ने टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया। प्रबंधक राहुल आनंद ने सरकार की इस पहल को बालिकाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।