बरुआरी को प्रखंड बनाने की मांग तेज, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सुपौल । युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने बरुआरी को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट गेट के सामने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सदर प्रखंड से अलग कर बरूआरी पंचायत को प्रखंड का दर्जा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कई बार धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से पूर्व में जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। अब तक कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने अविलंब प्रखंड का दर्जा देने की मांग की है। मौके पर मोहम्मद आकिब ,राजू राजा कुंदन कुमार ,बृजेश कुमार ,संतोष कुमार ,अर्जुन कुमार, रवि कुमार ,अंगद कुमार सहित अन्य शामिल थे।