- नई बाइक लेकर लौट रहे थे… सड़क पर लहूलुहान हो गए! एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया
बिहार के खगड़िया ज़िले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नई बाइक खरीदकर लौट रहे दो दोस्तों की गाड़ी शनिवार की शाम डाढ़ी मोड़ (घरारी मोड़) के पास एक तेज़ रफ्तार कार से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
एक की मौत, दूसरा ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है
मृतक की पहचान विकेश कुमार (उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़ी कोठिया, थाना गंगौर) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक रुपेश कुमार (उम्र 25 वर्ष, उसी गांव का निवासी) का इलाज फिलहाल बेगूसराय के अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
नई बाइक की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदली
परिजनों के अनुसार, दोनों दोस्त शनिवार को नई मोटरसाइकिल खरीदकर बड़ी कोठिया गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे डाढ़ी मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद कार चालक को भी चोटें आई हैं, लेकिन बाइक सवारों की हालत काफी खराब थी।
अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ा
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही विकेश ने दम तोड़ दिया।
लोगों में आक्रोश, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की

































