बांका : गोड़ियारी नदी में फोटोग्राफर और कांवरियों के बीच झड़प, देखें वीडियो

देवघर। सुल्तानगंज से बाबाधाम की पैदल यात्रा के दौरान बांका जिले के गोड़ियारी नदी में फोटोग्राफर और कांवरियों के बीच झड़प की सूचना है। इसमें कुछ कांवरिया और फोटोग्राफर चोटिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच झड़प का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला फोटो खिंचाने से विवाद से जुड़ा हुआ है।

गोड़ियारी नदी में अक्सर कांवरिया फोटोग्राफरों से कई पोज में फोटो खिंचाते हैं। लेकिन मोबाइल के कारण कई कांवरिया खुद ही सेल्फी ले लेते हैं या दूसरे को मोबाइल थमा कर फोटो खिंचवा लेते हैं। इससे चिढ़े फोटोग्राफरों ने कथित तौर पर एक कांवरिया का मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। इसके बाद सारे कांवरिये एकजुट हो गए और फोटोग्राफर, घोड़े वाले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।