कुणाल गुप्ता बने भाजपा युवा मोर्चा के नवगछिया जिला अध्यक्ष

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला संगठन में बदलाव के तहत कुणाल गुप्ता को नवगछिया भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी द्वारा इसकी औपचारिक घोषणा के बाद देर रात कुणाल गुप्ता उज्जैन से नवगछिया पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया।

कुणाल गुप्ता को फूलों की माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं में इस मनोनयन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। गौरतलब है कि कुणाल गुप्ता इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वे मुहल्ला प्रमुख, गजाधर भगत कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष, भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कटिहार जिला प्रभारी, नवगछिया जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपाई व्यापार प्रकोष्ठ में पदाधिकारी, दिनदयाल उपाध्याय मंच के कोषाध्यक्ष, और सर्व वैश्य एकता महासभा बिहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, बासुकी मंडल, राकेश ठाकुर, दीपक भगत, अजय सिंह कुशवाहा, पंकज गुप्ता, संदीप गुप्ता, धीरज सिंह, सज्जन भारद्वाज, कुमार गौरव, नंदनी सरकार एवं प्रवीण भगत सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।