पटना: सामान्य प्रशासन, गृह एवं निगरानी सहित कुल 29 मंत्रालय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रखा अपने पास, बिहार के दोनों उप-मुख्यमंत्री के पास कुल 18 विभाग का जिम्मा

पटना । बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने आते ही अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। शपथ ग्रहण के बाद जहां उन्होंने सीधे बिहार के सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की वहीं उनके द्वारा मंत्रालयों को भी दोनो उप-मुख्यंत्रियों के साथ बांट लिया गया है। मतलब जहां मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह एवं निगरानी सहित कुल 29 मंत्रालय अपने पास रखे वहीं जेडीयू कोटा से बने दोनो उप-मुख्यमंत्रियों में विजय कुमार चौधरी के पास 10 मंत्रालय का जिम्मा तो उप-मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को 8 मंत्रालय का भार सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रालयों का बंटवारा शपथ ग्रहण से पहले एनडीए की तरफ से कर लिया गया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी सहमति ली गई थी।

विधि व्यवस्था सहित प्रशासनिक वागडोर संभालेंगे सीएम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी के पास 29 मंत्रालयों का प्रभार है। जिसमें सामान्य प्रशासन, गृह, निगरानी, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु संसाधन सहित कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल है। ऐसे में सामान्य प्रशासन, गृह एवं निगरानी को देखते हुए पूरे प्रदेश की विधि व्यवस्था सहित प्रशासनिक वागडोर मुख्यमंत्री खुद संभालेंगे।

मंत्रिमंडल गठन के बाद विभागों का होगा बंटवारा

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से दो मुख्यमंत्री ने शपथ लिया है। एनडीए सूत्रों की माने तो कुछ दिनों बाद बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री सहित दोनो उप-मुख्यमंत्रियों के कुछ विभागों का बंटवारा नये मंत्रीयों को किया जाएगा। हालांकि अभी मंत्रीमंडल गठन की तारीख गंठबंधन की तरफ से नहीं दी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि मई में बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार संभाव है।