खगड़िया सांसद ने कहा नई सरकार का गठन से विकास और उम्मीदों का नया दौर शुरू, सासंद ने मुख्यमंत्री सम्राट एवं उपमुख्यमंत्रियों को दी बधाई

खगड़िया। सांसद राजेश वर्मा ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी एवं उप-मुख्यमंत्रीबिजेन्द्र प्रसाद यादव तथा विजय कुमार चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में गठित नई सरकार से उम्मीदों का नया दौर शुरु हुई है। जो प्रदेश के विकास को लेकर संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पूरे एनडीए में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस सरकार से किसानों, युवाओं, आपदा पीड़ितों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा और राज्य नई ऊंचाई छुएगा। सांसद ने कहा कि वे खास तौर पर खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर आशावाण हैं। बिहार में एनडीए की सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र में हो रहे बार-बार के कटाव की समस्या का स्थायी समाधान की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट में जो फैसले लिए गए हैं,, उन्हें बिहार सरकार द्वारा जमीन पर मजबूती से लागू किया जाएगा। जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नई सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी जिससे उन्हें अपने ही राज्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर पूरी गंभीरता से काम करेगी। जिससे खगड़िया सहित पूरे बिहार का समग्र विकास संभव हो सकेगा।