गोगरी : अग्निशमन विभाग ने योग कर मनाया सेवा सप्ताह, लोगों को आग से बचाव की दी गई जानकारी

गोगरी।अनुमंडल अग्निशमालय गोगरी मे 14 से 20 अप्रैल अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर योगा शिविर लगाया गया है। बुधवार को अनुमंडल स्थित विभिन्न विद्यालयों मे जागरूकता अभियान एवं प्रभात फेरी भी निकाला गया। जिसमें मध्य विद्यालय उसरी सहित अन्य विद्यालयों मे बच्चों एवं शिक्षकों को आग पर नियंत्रित करने, बुझाने और उससे होने वाली जान माल की क्षति को रोकने के बारे मे बताया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही प्रभात फेरी निकाली गयी। जहां विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने आग से बचाव की जानकारी लोगों को दी। इस बावत अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण सुदामा पासवान ने बताया कि जगरुकता शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग लगने की घटना से बचाव एवं सतर्कता के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए इससे बचाव के ट्रिक जानना जरुरी है। वहीं सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि आग से नुकसान को कैसे रोका या कम किया जा सकता है। बताया गया कि इमारत में आग लगने की स्तिथि में कैसे बचकर निकला जा सकता है। कैसे जान माल की रक्षा की जा सकती है। इस दौरान घरेलू सिलेंडर में आग की तेज लपटे उठने के बाद आग बुझाने के उपाय भी बताए गए। जबकि इस जागरुकता शिविर में बताया गया कि आग लगने पर 101 या 112 पर डायल करें। इस मौके पर प्रधान अग्निक रवि कुमार, विश्वमोहन, अग्निक धर्मवीर कुमार, विनोद, रितेश, नीतू,लाल बाबू राम, विनय आदि सहित कई अग्निशमक कर्मी उपस्थित मौजूद रहे।