खगड़िया:ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे सीआईएसएफ जवान और शिक्षिका पत्नी सहित चालक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक

न्यूज़ स्कैन ब्यूरो। खगड़िया/ गोगरी

इस समय बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वहीं घटना में ऑटो चालक ने भी अपना जान गंवाया है।

घटना के बाद मृतक का परिवार में मातम छाया है। घटना खगड़िया जिले के गौछारी एन एच 31 की है।बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ जवान पश्चिम के दुर्गापुर ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। वहीं उनकी पत्नी झारखंड में शिक्षिका हैं। दोनों गुरुवार को ट्रेन पकड़ने ऑटो से जा रहे थे।

मृतकों में सीआईएसएफ जवान बिपिन कुमार उनकी पत्नी दीपमाला देवी तथा ऑटो चालक टांकेस मुनि शामिल है। इधर घटना के बाद स्थानीय थाना ने तीनों मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा है।

गौरतलब है कि सीआईएसएफ जवान को एक लड़का और एक लड़की है। वहीं ऑटो ड्राइवर टंकेश कुमार उर्फ़ टंकेश मुनि ही अपने परिवार का एक मात्र सहारा था। दो बेटा और दो बेटी मे से एक बेटी की शादी होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले ही उनकी मौत हो गयी। दुर्घटना के दिन पुरे मलिया मे किसी के चूल्हे तक नहीं जले।