कटिहार में बिहार स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज


कटिहार। बिहार बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में कटिहार जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य सीनियर रेंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का विधिवत आगाज गुरुवार को इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम महेश्वरी एकेडमी में हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सदर विधायक सह पूर्व उपुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद एवं जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने किया।
इससे पहले जिला बैडमिंटन संघ और राज्य बैडमिंटन संघ द्वारा दोनों अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक ने जिले में हो रहे खेल के मूलभूत ढांचे के विकास पर चर्चा की। साथ ही राजेंद्र स्टेडियम में बिहार सरकार द्वारा बनाए जा रहे मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम जल्दी शुरू कराने का आश्वाशन दिया। उन्होंने पांच दिन चलने वाले इस आयोजन के लिए आयोजन समिति और खिलाड़ियों को शुभकामना दी।


वही जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बिहार सरकार द्वारा और जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे खेल विकास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी एवं मेडल लाओ- नौकरी पाओ के बिहार सरकार की योजना पर चर्चा की। उन्होंने राज्य भर से आए खिलाड़ियों का कटिहार में स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। स्वागत भाषण में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ गाज़ी शरीक अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए टूर्नामेंट के आयोजन पर विस्तृत जानकारी दी। जबकि मंच संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव संजीव अनु सिंह और पूर्व विश्वविद्यालय बैडमिंटन कप्तान बबन झा ने किया ।
इस मौके पर बिहार बैडमिंटन संघ के महासचिव के एन जायसवाल, जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ आनंद कुमार, अमित अग्रवाल, संयुक्त सचिव आनंद भारती, कार्यकारिणी सदस्य संजय साह, मेजर आशु संस्थान के अध्यक्ष अमर झा, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और शिक्षाविद डॉ संजय कुमार, पूर्णिया विश्विद्यालय के पूर्व खेल पदाधिकारी अमीरूल हसन खान, पूर्व जिला चैंपियन नीरज सिंह, कब्बड्डी संघ के अमर प्रताप, जाने माने चिकित्सक डॉ गौतम सिंह मौजूद रहे।